नीति आयोग ने तय किया 2024 के ओलंपिक में 50 पदक जीतने का लक्ष्य
(India)
खेल मंत्री विजय गोयल ने बताया कि नीति आयोग ने भविष्य में 2024 के ओलंपिक खेलों में 50 पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लोकसभा में रत्न लाल कटारिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि नीति आयोग ने आओ खेलें नामक एक पुस्तिका का प्रकाशन किया है जिसमें भविष्य के 2024 के ओलंपिक खेलों में 50 पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल विकास विधेयक का प्रारूप पर इस समय विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श किया जा रहा है। सरकार इसे शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। क्या नोटबंदी से आपके रोज के खर्च पर असर पड़ा है?

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।