यूपी में आज युवाओं से मिलेंगे अमित शाह
(India)
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ में यूपी के मन की बात करेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को बीबीडी विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच पहुंचेंगे। वे छात्रों, युवाओं को यूपी में भाजपा की प्राथमिकताएं और मुद्दे गिनाएंगे। पार्टी अध्यक्ष के संदेश को पार्टी वीडियो रथों के जरिए अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में प्रसारित करेगी। भाजपा बीबीडी यूनिवर्सिटी से यूपी के मन की बात की शुरुआत करेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को करीब तीन बजे प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के साथ बीबीडी यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। सफल फामरूले को दोहराने की तैयारीभाजपा विधान सभा चुनाव में लोकसभा के अपने सफल फामरूले को नाम बदल कर दोहराने जा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी ने चाय पर चर्चा और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों तक सीधे पहुंच पहुंचाई थी। यूपी फतह करने में जुटी भाजपा इसी रणनीति के तहत यूपी के मन की बात करने जा रही है। भाजपा की योजना एक साथ कई विधान सभा क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों से सीधे जुड़ने की है। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश स्तर पर तैयारी की है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।