उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी करेंगी प्रचार
(India)
कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी का प्रचार करेंगी और अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वह अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। पहले हर चीज पर फैसला हो जाने दीजिए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख राजबब्बर ने कहा कि यह तय किया गया है कि वह राज्य चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। उन्होंने प्रचार के लिए हमारा आग्रह स्वीकार लिया है। जब हमें उनका कार्यक्रम मिल जाएगा हम उस हिसाब से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद राज्य में प्रचार के लिए उनकी योजना को लेकर और पता चलेगा। इससे पहले राजबब्बर ने कहा था कि प्रियंका की मौजूदगी से पार्टी के लोगों के साथ ही राज्य के लोगों के बीच विश्वास बढ़ेगा और उन्हें नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अगर वह पयार्प्त समय देती हैं तो प्रियंका उत्तर प्रदेश में सभी 403 निवार्चन क्षेत्रों में प्रचार कर सकेंगी। पूर्व में, प्रियंका ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों के बाहर प्रचार नहीं किया। इन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व क्रमश उनके भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी करते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।