मेरे राजनीतिक जीवन पर प्रहार कर मुझे खत्म करने का प्रयास जारी-नीतीश
(India)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राजनैतिक सवालों पर नजरिया रखने पर अनर्गल राजनैतिक व्याख्या की जाती है। लंबे समय से मेरे राजनीतिक जीवन पर प्रहार कर मुझे खत्म करने का अनवरत प्रयास जारी है। इसकी मैं चिंता नहीं करता। सोमवार को पूर्व मंत्री श्याम रजक के आवास पर जदयू विधानमंडल दल की बैठक में सीएम ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की उन्मादी, समाज को बांटने की प्रवृत्ति, संघीय ढांचे पर प्रहार, असहिष्णुता के खिलाफ जदयू लगातार संघर्ष करता रहा है। लेकिन राष्ट्रीय मुद्दे पर हमने शुरू से ही अपनी राय रखी है। जीएसटी के मसले पर जब भाजपा शासित राज्य विरोध कर रहे थे तो यूपीए सरकार में भी मैंने समर्थन किया था। आज जीएसटी का विरोध करने वाले उसका श्रेय लेना चाहते हैं। नोटबंदी, बेनामी संपत्ति पर प्रहार के साथ-साथ अनैतिक व्यापार शराब पर अंकुश लगाकर ही देश-समाज का निर्माण हो सकता है। नोटबंदी का समर्थन करने के बावजूद इसकी पूरी तैयारी न किए जाने के कारण जनता को होने वाली परेशानी को संसद से लेकर हर फोरम पर पार्टी गंभीरता से उठा रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।