डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि एलर्जी के समस्या के चलते 93 वर्षीय करूणानिधि को को आज तड़के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि करूणानिधि के शरीर में पोषक तत्वों एवं पानी की कमी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक अरविंदन सेल्वराज ने कहा, उनकी हालत स्थिर है और चिकित्सकों का दल उनका उपचार कर रहा है। वह कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे। एलर्जी से पीड़ित करूणानिधि का उपचार चल रहा था इसलिए उन्होंने पिछले एक महीने से किसी सार्वजनिक समारोह में हिस्सा नहीं लिया है। उन्होंने पिछले महीने तमिलनाडु विधानसभा की तीन सीटों में उपचुनाव के लिए प्रचार कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं लिया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।