मनोज तिवारी बने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
(India)
बुधवार को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सांसद मनोज तिवारी की तैनाती की गई है। अब तक यह जिम्मेवारी सतीश उपाध्याय संभाल रहे थे। इस पद पर मनोज तिवारी की तैनाती को लेकर लम्बे समय से अटकलें चल रही थी। भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले ने अब तक की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इस दौड़ में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल का भी नाम सामने आ रहा था। आने वाले समय में सबसे पहले निगम चुनावों की बारी है। दिल्ली में पूर्वांचल वोट बैंक को देखते हुए यह फैसला अहम माना जा रहा है। वहीं सांसद नित्यानंद राय को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस फैसले के बाद अब लम्बे समय से खाली पड़े पदों को भी भरने की प्रक्रिया शुरू होगी और संगठन का विस्तार आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।