होटल के कमरों में महिलाओं को बुलाने पर दो क्रिकेटर दंडित
(India)
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के दो खिलाड़ियों पर रिकॉर्ड जुर्माना लगाया है, क्योंकि कथित तौर पर अपने होटल के कमरों में महिला मित्रों को बुलाकर उन्होंने अनुशासन का गंभीर उल्लंघन किया था। बीसीबी ने बयान में कहा कि मौजूदा बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट के दौरान मैदान के बाहर अनुशासन के गंभीर उल्लंघन के लिए तेज गेंदबाज अल अमीन हुसैन और बल्लेबाज शब्बीर रहमान दोनों पर लगभग 15,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। बीसीबी ने खिलाड़ियों के खिलाफ आरोपों की कोई जानकारी नहीं दी लेकिन दैनिक प्रथम आलो की ऑनलाइन खबर के मुताबिक ये दोनों दौरे के दौरान महिला मित्रों को अपने होटल के कमरे में लग गए थे। बीसीबी ने कहा, श्खिलाड़ियों को राष्ट्रीय क्रिकेटरों के रूप में उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई गई और उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।