टीम इंडिया को नहीं मिलेगा ढाई लाख रुपये का इटैलियन सूट
(India)
टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को ढाई लाख रुपये का इटैलियन सूट देने की सिफारिश की गई थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव जौहरी ने इसकी सिफारिश की थी, लेकिन बोर्ड ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने 19 नवंबर को ई-मेल के जरिए बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सेक्रेटरी अजय शिर्के सहित दूसरे स्टाफ सदस्यों से इस बारे में राय मांगी थी, जिसे साफ मना कर दिया गया है। राजीव जौहरी ने अपने ई-मेल में बोर्ड से कहा था कि टीम इंडिया को नए ऑफिशियल सूट की जरूरत है। उन्होंने बोर्ड अधिकारियों से सभी खिलाड़ियों के लिए इटैलियन सूट सिलवाने के लिए कहा था। हर एक सूट पर करीब 2.5 लाख रुपये की लागत आती। इसके लिए उन्होंने बोर्ड से हरी झंडी देने का अनुरोध भी किया था। रिपोर्ट्स की माने तो बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य राजीव जौहरी के इस सुझाव को एक गैरजरूरी खर्चे के रूप में देख रहें हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।