जयललिता की भतीजी ने दिए राजनीति में आने के संकेत
(India)
जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु में एआईएडीएमके के मंत्री शशिकला पर पार्टी संभालने का दबाव बना रहे हैं। जिसके बाद जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार ने इसे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस दौरान उन्होंने राजनीति में आने का संकेत भी दिया है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, जयललिता की भतीजी ने दीपा जयकुमार ने कहा है कि श्अगर शशिकला पार्टी की कमान संभालेंगी तो इससे असंतोष भड़क सकता है, निश्चित तौर पर लोग इसके पक्ष में नहीं हैं। यह गलत है कि मेरी बुआ (जयललिता) ने शशिकला या उनके किसी रिश्तेदार को उत्तराधिकारी घोषित किया था।श् दरअसल दीपा जयललिता के बड़े भाई जयकुमार की बेटी हैं। जयकुमार का भी निधन हो चुका है। राजनीति में आने के सवाल पर दीपा ने कहा, श्अगर मौका है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है, इसके लिए रास्ते तलाश रही हूं। राजनीति में आना पसंद करूंगी।श् उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी में बेहतर यही है कि इसे लोगों पर छोड़ दिया जाए, पार्टी इस पर ध्यान दे और फ्यूचर के बारे में सोचे दीपा कुमार ने शशिकला को जयललिता की उत्तराधिकारी बनाए जाने के दावे को खारिज किया। उन्होंने कहा कि बुआ के पीठ पीछे शशिकला ने बहुत कुछ किया। लेकिन यह गलत है कि मेरी बुआ (जयललिता) ने शशिकला या उनके किसी रिश्तेदार को उत्तराधिकारी घोषित किया था। इसके बजाए बुआ ने उन्हें (शशिकला) राजनीति से बाहर रखा था। जबकि मैं घर की हूं, शशिकला को लेकर गलतफहमी बहुत है। शशिकला ने मेरी बुआ के पीठ पीछे और उनकी जानकारी के बिना बहुत कुछ किया। पता चलने पर बुआ नाराज भी होती थीं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।