मेस्सी को पछाड़कर फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर बने रोनाल्डो
(India)
पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी को पछाड़कर चैथी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर का बेलोन डिओर पुरस्कार जीत लिया। रीयाल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर के लिये साल का अंत भी शानदार रहा। उनकी टीम ने तीन सत्र में दूसरी बार चैम्पियंस लीग खिताब जीता और पुर्तगाल ने 2016 यूरो कप भी जीता। मेस्सी पांच बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं जो इस बार दूसरे स्थान पर रहे । फ्रांस के अंतोइने ग्रिएजमैन तीसरे स्थान पर रहे । रोनाल्डो ने कहा , ‘मेरे लिये चैथी बार यह सम्मान पाना बड़े फख्र की बात है । लग रहा है कि पहली बार यह खिताब जीता है । सपना सच होने जैसा है । मैने कभी नहीं सोचा था कि चार बार यह सम्मान मिलेगा । मैं अपनी टीम और सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं ।’ इस पुरस्कार के लिये चयन 173 पत्रकारों ने मतदान के जरिये किया है। इस जीत के बाद रोनाल्डो ने अपनी खुशी ट्विटर पर जाहिर की। उन्होंने ट्विटर पर पुर्तगाल और मैड्रिड टीम को धन्यवाद कहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।