भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में 16 दिसंबर से पांचवां और आखिरी क्रिकेट टेस्ट होने जा रहा है। इस टेस्ट के लिए इस्तेमाल होने वाली पिच को सुखाने के लिए यहां मैदानकर्मी जलते हुए कोयले का सहारा लेकर पिच को सुखा रहे हैं। दरअसल, सोमवार को शहर में तबाही मचाने वाले तूफान वरदा से यहां काफी नुकसान हुआ। तूफान की तबाही से यहां का प्रतिष्ठित स्टेडियम भी नहीं बच पाया। पिच और आउटफील्ड को हालांकि नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन बारिश की वजह से पिच पर काफी नमी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।