दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि राहुल गांधी को मोदी के साथ डील करना बंद करना चाहिए वर्ना देश उन्हें माफ नहीं करेगा। इसके साथ ही नोटबंदी के फैसले को गलत बताते हुए कहा केजरीवाल ने कहा कि इस फैसले की वजह से रुपया कमजोर हो गया जिसकी वजह से केंद्र सराकर को पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने पड़े। इसलिए निर्णय को जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही केजरीवाल ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नीयत खराब है। वहीं राहुल गांधी पर कहा कि उन्होंने पीएम के साथ डील कर ली। केजरीवाल ने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों के चंदे की जांच होनी चाहिए और उन्हें किसी तरह की छूट नहीं मिलनी चाहिए। इससे पहले केजरीवाल ने राहुल गांधी और पीएम मोदी की मुलाकात पर ट्वीट भी किया था। उसमें केजरीवाल ने लिखा था, ‘राहुल जी, आप मोदीजी के पर्सनल करप्शन को कम उजागर कर रहे हो?’ राहुल गांधी और पीएम मोदी की मुलाकात से विपक्ष के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के लोग भी खुश नहीं है। कोई इस बात की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है कि उसने दोनों की मुलाकात को फिक्स किया था। माना जा रहा है कि लड़ाई राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड और कांग्रेस के पुराने सदस्यों के बीच बढ़ती जा रही है जो कि राहुल गांधी का मां और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वासपात्र हैं। यहां तक की राहुल गांधी के साथ लगभग हर मौके पर नजर आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उन खबरों को गलत बता रहे हैं जिनमें कहा जा रहा थी उन्होंने पीएम के साथ राहुल गांधी की मुलाकात के लिए टाइम लिया था। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि राहुल पहले से फिक्स मीटिंग को टाल नहीं सकते थे। लेकिन पार्टी के सीनियर नेता जैसे गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी नहीं चाहते थे कि राहुल गांधी ऐसी कोई मीटिंग करें।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।