चंदे पर चुनाव आयोग के प्रस्ताव का मोदी ने किया स्वागत
(India)

राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे पर चुनाव आयोग के प्रस्ताव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है। कानपुर में बीजेपी की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रति आम लोगों के मन में अविश्वास भरा पड़ा है और यह दलों की जिम्मेदारी है कि वे जनता को ईमानदारी का भरोसा दिलाएं। नोटबंदी पर संसद का कामकाज ठप करने के लिए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का अजेंडा भ्रष्टाचार बंद करना है जबकि विरोधियों का अजेंडा संसद बंद करना है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।