प्रधानमंत्री के कपड़ों की तरह बदल रहे हैं रिजर्व बैंक के नियम-राहुल
(India)


राहुल गांधी ने फिर नोटबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद पुराने नोट जमा करने और बैंकों से रुपए निकालने के लिए रिजर्व बैंक उसी तरह नियम बदल रहा है, जैसे प्रधानमंत्री कपड़े बदलते हैं। पुराने नोट जमा करने पर नया नियम लाकर सरकार ने साफ कर दिया कि जो हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं वो शब्द खोखले हैं। राहुल ने कहा- आरबीआई अब तक 125 बार नियम बदल चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के शब्दों में वजन होना चाहिए। सरकार ने एक बार फिर नियम बदला। अब तक 125 बार नियम बदले हैं। सरकार ने देश को मैसेज दिया कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं वह शब्द खोखले हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।