शराबबंदी के बाद प्रदेश में व्यापार बढ़ा-नीतीश
(India)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय यात्रा के पांचवें चरण के दौरान कहा कि शराबबंदी के बाद लोगों के पास रुपये जमा होने लगे हैं. इससे प्रदेश में व्यापार बढ़ा है. निश्चय यात्रा के पांचवें चरण के पहले दिन सासाराम के फजलगंज के न्यू स्टेडियम में आयोजित चेतना सभा में उन्होंने कहा कि शराब के पक्षधरों ने मुझे राजस्व घाटे का डर दिखाया और कहा कि पांच हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा. लेकिन, मुझे सुकून है कि लोगों के पास 10 हजार करोड़ रुपये जमा हो रहे हैं. इससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई, परिवार की सेहत और कपड़ों पर खर्च कर रहे हैं ....सीएम ने अधिकारियों से शराब के पुराने कारोबारियों पर नजर रखने को कहा है. अगर वे कोई दूसरा धंधा कर रह हैं, तो ठीक है. अगर नहीं, तो उनकी जांच की जायेगी.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।