सरबजीत की बहन दलबीर कौर भाजपा में शामिल
(India)
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली। इससे पहले वह अकाली दल और कांग्रेस में भी रह चुकी हैं। सरबजीत को जासूसी और आतंकवाद फैलाने के झूठे आरोप में पाकिस्तानी अदालत ने सजा.ए.मौत सुनाई थी। सरबजीत की मौत से पहले उनकी बहन दलबीर कौर ने हर स्तर पर उनको बचाने की कोशिश की। यहां तक कि उनके प्रयासों की वजह से सरबजीत की फांसी टाल दी गई थी लेकिन उनको जेल से नहीं छोड़ा गया। सरबजीत की लाहौर जेल में कुछ कैदियों ने मिलकर हत्या कर दी थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।