मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छठे चरण की निश्चय यात्रा 29 दिसंबर को नालंदा से शुरू होगी। 30 दिसंबर को लखीसराय और शेखपुरा जिले की यात्रा करेंगे। इसके बाद 19 जिलों में उनकी यात्रा पूरी हो जाएगी। निश्चय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सात निश्चय की योजनाओं की प्रगति, शराबबंदी, लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून का क्रियान्वयन, विधि-व्यवस्था, अनाज खरीद आदि मामलों का जायजा लेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं-कार्यक्रमों का भौतिक निरीक्षण भी वे करेंगे। संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं दूसरी ओर वे चेतना सभा में भाग लेंगे और विभिन्न योनजाओं पर आम लोगों और जीविका की महिला सदस्यों का फीडबैक लेंगे। शराबबंदी को लेकर जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे चरण के जागरूकता अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।