भारतीय इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज अपना 132वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए आज का खास माना जा रहा हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य के कारण सुर्खियों से दूर हैं. सोनिया गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के बाद से ही अहम बैठकों में शामिल नहीं हो पाई हैं। इसी महीने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता की। सेहत ठीक न होने की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक में मौजूद नहीं थीं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी। 1947 में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आजादी से लेकर 2016 तक 16 आम चुनावों में से, कांग्रेस ने 6 में पूर्ण बहुमत जीता हैं और 4 में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया। 2014 के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आजादी से अब तक का सबसे खराब आम चुनावी प्रदर्शन किया और 543 सदस्यीय लोक सभा में केवल 44 सीट जीतीं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।