सपा ने आंतरिक घमासान के बीच दोबारा सरकार बनाने के इरादे से विधानसभा चुनाव के लिए 325 प्रत्याशियों का बुधवार को ऐलान कर दिया। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ज्यादातर नजदीकी मंत्रियों व विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा तय इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की छाप नजर आती है। मुलायम ने कई ऐसे नांमों पर मुहर लगा दी जिन्हें अखिलेश नहीं चाहते थे। जबकि तीन मंत्रियों समेत 51 वर्तमान विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इनमें से ज्यादातर अखिलेश के समर्थक माने जाते हैं। मुलायम ने बाकी 78 सीटें खाली छोड़ दी हैं। इन पर भी जल्द प्रत्याशी तय होंगे। नई सूची में सीएम अखिलेश द्वारा बर्खास्त किए गए 10 मंत्रियों को भी प्रत्याशी बनाया गया है। सूची में 40 यादव और 63 मुस्लिमों को टिकट दिया गया है। इस बीच, अखिलेश ने गुरुवार को अपने समर्थक विधायकों की बैठक बुलाई। साथ ही सीएम ने विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुरभि शुक्ला और उनके पति संदीप शुक्ला को पद से हटा दिया है। संदीप राजकीय निर्माण निगम में सलाहकार थे। उन्हें बुधवार को जारी सूची में सुलतानपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया था। दोनों को पीडब्ल्यूडी व सिंचाई मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव के खासे करीबी माना जाते हैं। इसे मुख्यमंत्री द्वारा समर्थकों को टिकट न मिलने के चलते पलटवार माना जा रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।