कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने दी चेतावनी
(India)
नोटबंदी समेत कुछ अन्य मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को चेताया कि उसके पास अगर कोई सबूत है तो सामने लाए। वरना रोज-रोज झूठे, बेबुनियाद और शर्मानाक आरोप लगाने पर वह कानून सम्मत कार्रवाई करने पर विचार करेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा-रोज रोज झूठे आरोपों से कांग्रेस पार्टी की परेशानी समझ में आती है। कांग्रेस पार्टी के पास कोई सबूत हो तो सामने लाए। अगर नहीं हैं तो तरीके से बात करे। वरना बेबुनियाद आरोप लगने पर कानून के तहत जो कार्रवाई होती है, हम उस पर विचार करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।