अरुणाचल प्रदेश में फिर राजनीतिक संकट
(India)
अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक संकट के हालात बन गए हैं। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित सात विधायकों को सस्पेंड कर दिया। पीपीए के अध्यक्ष काहफा बेंगिया ने विधानसभा अध्यक्ष को इस फैसले की जानकारी दे दी है। गंभीर मतभेदों के चलते पीपीए दो धड़ों में बंट गया है। एक धड़ा पीपीए के पुराने लोगों का है। दूसरा धड़ा पेमा खांडू के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं का है। बेंगिया ने माना कि नेतृत्व को लेकर पार्टी में विवाद है। खांडू और गठबंधन सहयोगी भाजपा के बीच बढ़ती नजदीकियों पर पीपीए के पुराने सदस्यों को एतराज है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनी कांग्रेस की नबाम तुकी सरकार को गिराकर ज्यादातर कांग्रेस विधायक पीपीए में शामिल हो गए थे। भाजपा ने भी पीपीए की सरकार को समर्थन दिया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।