मुलायम ने अखिलेश को भेजा कारण बताओ नोटिस
(India)

सपा में चल रही घमासान में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कारण बताओ नोटिस दिया है। पूछा है कि आपने अपनी सूची क्यों जारी की। इसी बीच अभी उम्मीदवारों की सीट बंटवारे को लेकर आज लखनऊ में बैठकों का दौर जारी है। उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद से सपा में घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले शुक्रवार सुबह अखिलेश यादव ने विधायकों की बैठक बुलाई और फिर शिवपाल-मुलायम सिंह यादव की मुलाकात के बाद मुलायम सिंह ने भी एक बैठक बुलाई। हालांकि अभी बैठक में किसपर चर्चा हो रही है, इसपर कुछ सामने नहीं आया है। लेकिन शिवपाल यादव ने आज फिर तीन सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। गुरुवार को सीएम अखिलेश यादव ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद 235 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी। इसके कुछ देर बाद ही उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के 68 अन्य उम्मीदवारों की भी दूसरी लिस्ट जारी की। इससे पहले बुधवार को मुलायम-शिवपाल पहले ही 325 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गई थी। यानि प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल की ओर से अब तक 393 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें और अगले कुछ दिनों में यहां चुनावों की घोषणा हो सकती है।



























Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।