उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में पारिवारिक घमासान लगातार जारी है। पार्टी से निकाले गए यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने अपने समर्थक विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में करीब 100 विधायक और 25 मंत्री के पहुंचने की खबर है। वहीं अखिलेश कैबिनेट में नंबर टू मंत्री आजम खान ने कहा है कि वह किसी बैठक शामिल नहीं होंगे। गौरतलब है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी पार्टी द्वारा घोषित 393 उम्मीदवारों की बैठक सुबह 10.30 बजे बुलाई है। अखिलेश के चाचा और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव सीएम की बैठक में शामिल होने पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करने के लिए अपने आवास पहुंचे। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा कि वे मुलायम या अखिलेश दोनों की बैठक में शामिल नहीं होंगे, सपा परिवार के दंगल को सुलझाने में मध्यस्थता की कोशिश करेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।