उत्तर प्रदेश (यूपी) की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में पारिवारिक घमासान में एक नया मोड़ आ गया है। शिवपाल ने ट्वीट किया, नेताजी के आदेश अनुसार अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का पार्टी से निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। सब साथ मिलकर सांप्रदायिक ताकतों से लड़ेंगे और पुनः उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। सुबह यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक की। बताया जा रहा है कि सपा के 229 विधायकों में 200 से अधिक ने अखिलेश यादव का समर्थन किया। इसके बाद सीएम अखिलेश कैबिनेट मिनिस्टर आजम खान के साथ अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। इससे पहले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा बुलाए बैठक में बेहद कम विधायकों की पहुंचने की खबर आई। आपको बता दें कि मुलायम ने भी पार्टी द्वारा घोषित 393 उम्मीदवारों की बैठक आज बुलाई थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।