प्रकाश पर्व में बड़े राजनेताओं का आना जारी
(India)
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एव प्रवक्ता शकील अहमद ने भी तख्त श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका. इसके बाद वे गांधी मैदान में बनाए गए टेंट सिंटी पहुंचे. गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के आयोजन की बाबत उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एव महागठबंधन के सभी घटक दलों ने बहुत अच्छा काम किया है.।। गुरु गोविन्द सिंह के 350वें प्रकाश पर्व में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी शिरकत की। बिहार कांग्रेस के तमाम वरीय नेतायो के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह गाँधी मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने गुरु के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्हें प्रकाशपर्व आयोजन समिति की और से सिरोपा भी भेट किया गया। इस मौके पर अमरिंदर सिंह ने सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई भी दी। इसके बाद उन्होंने गाँधी मैदान में चल रहे लंगर में अपनी सेवा दी और लंगर भी चक्खा। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पंजाब में कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने का न्योता दिया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।