टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
(India)
तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को सीबीआई ने रोज वैली चिट फंड स्कैम मामले में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज सीबीआई ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कोर्ट में पेश करेगी। पार्टी चीफ और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सभी को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन नोटबंदी के खिलाफ हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। ममता ने मोदी को एक बार फिर चुनौती दी है कि वो उन्हें गिरफ्तार करके दिखायें।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।