बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी पर तृणमूल कांग्रेस भड़की
(India)
रोज वैली चिटफंड घोटाले मे टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी पर तृणमूल कांग्रेस बुरी तरह से भड़क गई है. इसका असर ये है कि कोलकाता में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की कार पर हमला किया गया, जबकि प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर भी पथराव किया गया. लड़ाई दिल्ली तक पहुंच गई है. पार्टी सांसद आज दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे, तो ममता बनर्जी कोलकाता में मार्च करेंगी. बीजेपी दफ्तर में हुए हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. सीआरपीएफ को बीजेपी कार्यालय में तैनात किया गया है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।