पदक से वंचित किए जाने के 10 साल बाद खेलसंघों के खिलाफ केस करेंगी शांति
(India)
दोहा एशियाई खेलों के दौरान लिंग परीक्षण में विफल रहने के बाद पदक से वंचित किए जाने के 10 साल बाद पूर्व खिलाड़ी शांति सौंदराजन ने अधिकारियों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन का मामला दर्ज कराने की तैयारी कर ली है जिसमें भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और भारतीय ओलंपिक संघ भी शामिल है। शांति का 2006 एशियाई खेलों का महिला 800 मीटर का रजत पदक एशियाई ओलंपिक परिषद ने वापस ले लिया था। उन्होंने अब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। गैर सरकारी संस्था सृष्टि मदुरै के प्रमुख गोपी शंकर ने बताया कि शांति अब मद्रास उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने की तैयारी कर रही है। एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमारिवाला ने हालांकि कहा कि महासंघ अधिक कुछ नहीं कर सकता क्योंकि शांति पर प्रतिबंध एशियाई खेलों के दौरान ओसीए ने लगाया और उसका पदक छीना।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।