पटना के ईशान किशन अभ्यास मैचों के लिए भारत ए टीम में शामिल
(India)
पटना के होनहार क्रिकेटर ईशान किशन ने भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय और टी-20 मैचों से पहले होने जा रहे दो अभ्यास मैचों के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। वह 12 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली भारतीय ए टीम का हिस्सा होंगे। उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। ईशान के पूर्व कोच संतोष कुमार ने यह जानकारी दी। ईशान को रणजी ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम में जगह मिली है। रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सत्र में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 57.07 की औसत से 799 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 83.92 रहा जो चोटी का 20 बल्लेबाजों में तीसरा सबसे तेज स्ट्राइक रेट था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।