अखिलेश के प्रति ‘नेताजी’ हुए मुलायम
(India)
मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में सोमवार रात अपने तेवर नरम करते हुए कहा कि अखिलेश ही चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी टूटने का सवाल ही नहीं है। हम सब एक हैं और जल्द ही चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। मुलायम अभी तक कहते रहे हैं कि चुनाव बाद विधायक ही सीएम का चुनाव करेंगे। पार्टी को टूट से बचाने के लिए इसे मुलायम का आखिरी दांव माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इससे वह अखिलेश को मना लेंगे। इससे पहले दिल्ली में मुलायम ने रामगोपाल की ओर इशारा करते हुए कहा था कि केवल एक शख्स पार्टी में समस्याएं पैदा कर रहा है। उसने ही मेरे बेटे को बहका रखा है। मैंने अखिलेश से रविवार रात और आज (सोमवार) सुबह भी बात की। मेरे और उसके बीच कोई विवाद नहीं है। पार्टी में जारी घमासान पर उन्होंने कहा कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।