दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बयान से अंदाजा लगाया जाने लगा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। मंगलवार (10 जनवरी) को मोहाली में एक रैली के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘आपका वोट केजरीवाल के नाम पर होना चाहिए। मान लीजिए कि वो आपके सीएम कैंडिडेट हैं।’ सिसोदिया के इस बयान पर सुखबीर सिंह बादल ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘लोगों को केजरीवाल के लिए वोट देने की बात कहकर मनीष सिसोदिया ने अपने प्लान के बारे में बता दिया। उन्होंने दिखा दिया कि वे लोग पंजाबियों पर भरोसा नहीं करते।’गौरतलब है कि पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं जिनके लिए 4 फरवरी को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 11 मार्च को किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी जिसने लोकसभा में चार सीटें जीती थीं उसकी स्थिति पंजाब में मजबूत मानी जा रही है। उसे कांग्रेस और आकाली-बीजेपी के गठबंधन का विकल्प माना जा रहा है। तीनों के बीच कड़ी टक्कर होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।