लालू लेंगे जेपी सेनानी सम्मान पेंशन का लाभ
(India)
लालू प्रसाद को भी अब 10 हजार रुपए महीना जेपी सेनानी सम्मान पेंशन मिलेगी। इसका प्रोसीजर पूरा हो गया है और पेंशन देने का प्रपोजल बिहार की होम मिनिस्ट्री को भेज दिया गया है। लालू ने कुछ दिन पहले ही इस पेंशन स्कीम के लिए एप्लीकेशन दी थी। जेपी पेंशन उन लोगों को दी जाती है जो 1974 में जेपी आंदोलन के दौरान जेल में रहे थे। वैसे तो नीतीश कुमार भी पेंशन लेने के हकदार हैं लेकिन वो इसे लेने से पहले ही इनकार कर चुके हैं। लालू यादव को हर महीने 10 हजार रुपए मिलेंगे क्योंकि उन्होंने छह महीने से ज्यादा जेल में गुजारे थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।