यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर अभी मुहर लगी नहीं है, लेकिन यूपी के गलियारों में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा और यादव परिवार की बहू डिंपल यादव के नाम से पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। यूपी में सपा के स्थानीय नेताओं ने प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के नाम के पोस्टर लगाए हैं। चाहते हैं कि दोनों पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़े। खबर है कि अगर ऐसा होता है तो डिंपल यादव स्टार प्रचारक होंगी और प्रियंका कांग्रेस की ओर से सशक्त प्रचार करेंगी। कुछ समय पहले डिंपल और प्रियंका ने मुलाकात भी की थी। इस पोस्टर में लिखा हुआ है, महिलाओं का बजेगा डंका, झूठे वादों से दिलाएं निजाद, उत्तर प्रदेश का करो विकास।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।