कोलकाता में मकर संक्रांति के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस वर्कर्स की रैली को संबोधित किया। भागवत ने कहा, हमारा संगठन हिंदुओं को एकजुट कर मजबूत बना रहा है। बिना किसी का विरोध करे। पड़ोसी देश में हिंदुओं के हालात के लिए उनकी कमजोरी ही जिम्मेदार है। इस रैली के लिए कोलकाता पुलिस से इजाजत नहीं मिली थी, जिसके बाद संघ ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। भागवत ने कहा कि यह संगठन किसी के विरोध के लिए नहीं, बल्कि हिंदुओं की मजबूती के लिए बना है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।