हरसिमरत कौर ने सिद्धू पर किया पटलवार
(India)
पूर्व बीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने और बादल परिवार के खिलाफ तीखी बयानबाजी को लेकर केंद्रीय मंत्री और बादल परिवार की बहू हरसिमरत कौर ने पटलवार किया है। केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को कहा कि सिद्धू जिस पार्टी में घरवापसी की बात कह रहे हैं, उसने सिख समुदाय का नरसंहार किया था। हरसिमरत ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह खुद सबसे ज्यादा नशा करते होंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।