समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुलायम सिंह यादव ने 38 प्रत्याशियों की सूची भेजी है। सूत्रों के अनुसार, इस लिस्ट में शिवपाल यादव के बेटे का नाम शामिल है। शिवपाल यादव के बेटे आदित्य के साथ-साथ प्रदेश के बर्खास्त मंत्री नारद राय और ओपी सिंह का भी नाम इस सूची में शामिल है। हालांकि, इस लिस्ट में शिवपाल यादव को जगह नहीं दी गई है। इससे पहले मंगलवार सुबह अपने सरकारी आवास पर अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने पिता मुलायम सिंह यादव से चल रहे विवाद पर कहा कि बाप-बेटे का रिश्ता कोई खत्म नहीं कर सकता है। नेताजी के साथ रिश्ता अटूट है। यूपी चुनावों के लिए गठबंधन पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि इस पर एक दो-दिनों में अंतिम निर्णय किया जाएगा। सूची जारी करने के बाद लखनऊ में औपचारिक ऐलान होगा। बड़ी जिम्मेदारी है। अब सभी का साथ चाहिए और सरकार बनाऊंगा। नेताजी पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा, श्कल नेताजी को मनाने गए थे लेकिन वह नहीं मानें। आज हम फिर जाएंगे और मुझे उम्मीद है कि वह मान जाएंगे। नेताजी हमारे राजनीतिक गुरु है। बाप-बेटे का रिश्ता कोई खत्म नहीं करा सकता।श् उम्मीदवारों की सूची पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि आप लोग आज जाएं, मैं शाम तक या कल लिस्ट जारी कर दूंगा। वहीं, आज (मंगलवार) कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि यूपी चुनावों में दोनों पार्टियां गठबंधन कर सकती हैं। यह गठबंधन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।