भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे कटक के बाराबती स्टेडियम पर खेला जा रहा है। युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धौनी की सेंचुरी के बाद केदार जाधव, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा की तेज बल्लेबाजी के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 381 रन बना डाले। युवराज सिंह ने छह साल बाद वनडे सेंचुरी जड़ी और 150 रन बनाकर आउट हुए। वहीं धौनी ने 134 रनों की शानदार पारी खेली। 25 रनों तक तीन विकेट गंवाने के बाद युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धौनी ने भारतीय पारी को संभाला। इसके बाद जाधव (10 गेंद पर 22 रन), पांड्या (नॉटआउट 9 गेंद पर 19 रन), रविंद्र जडेजा (8 गेंद पर 16 रन) ने मिलकर स्कोर 381 रनों तक पहुंचा दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।