कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार 16 जनवरी को उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित चुनावी रैली में लोगों को अपना फटा कुर्ता दिखाया था। लिहाजा, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को नया कुर्ता भेजा है। साथ ही ये भी कहा है कि राहुल गांधी-40 दिन से बैंक नहीं गए... इसलिए उनके पास कुर्ता खरीदने के लिए पैसे नहीं होंगे। आपको बता दें कि ऋषिकेश में आयोजित रैली में राहुल ने मंच से लोगों को कुर्ता दिखाकर राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी के कपड़ों पर तंज कसते हुए कहा, मोदीजी हमेशा गरीबों की बात करते हैं, लेकिन कभी गरीबों के साथ नहीं दिखते। उनके कुर्ते कभी फटते नहीं है, लेकिन वो फटे कपड़े वालों की बात करते हैं। इसके बाद राहुल ने अपना हाथ कुर्ते की जेब में डाला और फटी जेब जनता के सामने रखी थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।