यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बात सीटों के बंटवारे को लेकर अटक गई है। इस बीच अजीत सिंह की अगुवाई वाली आरएलडी ने भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आरएलडी के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में अकेले उतरेगी। दूसरी ओर कांग्रेस 100 से कम सीटों पर राजी नहीं है जबकि सपा 85 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं है. इस बीच, कांग्रेस अमेठी-रायबरेली की सभी सीटें चाहती है जबकि रामपुर क्षेत्र की सीटों को लेकर भी पेच फंसा हुआ है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।