देश की 7 राष्ट्रीय और 51 क्षेत्रीय पार्टियों को 2004-05 से 2014-15 के बीच 11 हजार 367 करोड़ रूपए की आय हुई है । इस आय में 69 प्रतिशत आय अज्ञात स्त्रोतों से हुई है। नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है । आयकर रिपोर्ट, ऑडिट रिपोर्ट और आरटीआई के विश्लेषण के जरिए ये ब्योरा तैयार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय दलों की आय अज्ञात स्त्रोतों से 313 प्रतिशत और क्षेत्रीये दलों की 652 प्रतिशत बढ़ गई है ।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।