पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने गुरुवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में हमवतन स्टान वावरिंका को मात दी। फेडरर ने वावरिंका को 7-5, 6-3, 1-6, 4-6, 6-3 से मात देते हुए पांच साल बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले वह 2010 में इस टूनार्मेंट के फाइनल में पहुंचे थे जहां उन्होंने जीत हासिल की थी। 2010 में उन्होंने मौजूदा नंबर एक खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे को मात दी थी। वावरिंका ने 2014 में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया था और जीत हासिल की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।