भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों को लेकर घोषणाएं
(India)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसे जारी करते हुए कहा कि इसे लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया। इसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों को लेकर विशेष घोषणाएं की गई हैं। भाजपा का पुराना मुद्दा राम मंदिर निर्माण भी इसमें शामिल हुआ है। घोषणापत्र के आखिर में शाह ने कहा कि राम मंदिर पर भाजपा का स्टैंड बरकरार है। इसका निर्माण संवैधानिक तरीके से होगा। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी और चुनावों में पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। शाह ने घोषणा पत्र को लेकर कहा कि गन्ना बेचते ही 14 दिन बाद का चेक किसानों को दे दिया जाएगा। किसानों से कर्ज पर ब्याज नहीं लिया जाएगा। भूमिहीन कृषि मजदूरों का बीमा किया जाएगा। अमूल की तरह डेयरी विकास फंड का गठन,डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होगी, जानवरों के अवैध कत्लखाने बंद किए जाएंगे, 45 दिन के अंदर सभी फरार अपराधियों को जेल में बंद किया जाएगा। एफआईआर दर्ज करने में भेदभाव खत्म किया जाएगा। एंटी भूमाफिया टास्क फॉर्स का गठन किया जाएगा। सभी लड़कियों से ग्रेजुएशन तक फीस नहीं। एक करोड़ परिवारों के गरीब कल्याण कार्ड बनेंगे। सभी खाली सरकार पद भरे जाएंगे। मजदूरों को दो लाख रुपये तक का फ्री बीमा। 10 नए विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। हर घर तक पांच साल में 24 घंटे बिजली। लखनऊ और नोएडा मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। सभी घरों में एलपीजी कनेक्शन।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।