हम देंगे युवाओं का रोजगार-राहुल
(India)
कानपुर में रविवार को अखिलेश यादव व राहुल गांधी ने साझी चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, यूपी की राजनीति के मंच पर दो युवाओं को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे से मुस्कुराहट गायब हो गई है। घबराकर मोदी जी रोज नया-नया लेबल ला रहे हैं। पीएम को करारा जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि जो जैसा होता है उसे अपने आस-पास वैसा ही दिखता है। इतना ही नहीं मेक इन इंडिया पर तंज कसते हुए बोले- अजीब बात है मोदी जी कहते हैं मेक इन इंडिया...मेक इन इंडिया.. लेकिन जब लोग जेब से अपना मोबाइल निकालते हैं तो उसमे लिखा होता है मेड इन चाइना। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस आज मिलकर इस मंच से ऐलान करती है कि एक संयुक्त घोषणापत्र आएगा जो सिर्फ युवाओं के लिए होगा, रोजगार के लिए होगा। इसमें हम बात करेंगे मेड इन कानपुर, मेड इन सहारनपुर, मेड इन झांसी...। हम युवाओं के हाथों में रोजगार देंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।