(India)
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मोदी सरकार यूपी विधानसभा चुनावों के बाद ट्रिपल तलाक पर बैन की दिशा में बड़ा कदम उठा सकती है। यहां शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रसाद ने कहा कि यह परंपरा महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और इस पर बैन लगाए जाने की जरूरत है। केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा, श्यूपी विधानसभा चुनावों के बाद सरकार ट्रिपल तलाक पर बैन लगाने के लिए बड़ा कदम उठा सकती है।श् प्रसाद के मुताबिक, केंद्र सरकार श्समाज के कुरीतियोंश् को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रसाद ने यह भी कहा कि सरकार तीन बिंदुओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी यह मामला उठाएगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।