अब नहीं लगाएंगे मूर्तियां-मायावती
(India)
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने फर्रुखाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा सीएम अखिलेश यादव और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी में चुनाव के लिए सीएम चेहरा देने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अब प्रदेश में बीएसपी सरकार आएगी तो नए स्मारक और संग्रहालय नहीं बनाए जाएंगे और ना ही नई मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। मायावती ने रैली के दौरान एसपी. कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव सरकार ने प्रचार में काफी पैसे बर्बाद किए हैं लेकिन यूपी में विकास नहीं किया। उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहाए मुसलमान अपना वोट एसपी को देकर बर्बाद न करें, क्योंकि शिवपाल के समर्थक अखिलेश को हराने में लगे हैं।




Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।