(India)
भाजपा और शिवसेना के गठबंधन पर आई दरार बढ़ती जा रही है। भले ही शिवसेना ने महाराष्ट्र सरकार से समर्थन वापस न लिया हो लेकिन अब दोनों पार्टियां महानगरपालिका के चुनाव अलग-अलग लड़ने का फैसला लिया है। इनता ही नहीं उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल शिवसेना की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को हार्दिक पटेल मुंबई पहुंचे और उन्होंने आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके बांद्रा स्थित मातोश्री में मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे और हार्दिक पटेल ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जब ठाकरे से पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी गुजरात मे चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में चुनाव लड़ रही है और वह गुजरात में भी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि हार्दिक पटेल उनके सीएम उम्मीदवार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह उनकी हार्दिक के साथ पहली बैठक है इसलिए अभी कई और बातों पर फैसला होना बाकी है। जब इस बारे में पटेल से पूछा गया कि वह शिवसेना में शामिल होंगे तो पहले उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि शिवसेना में शामिल होने पर कोई फैसला नहीं लिया है। आपको बता दें कि शिवसेना बीएमसी चुनावों में हार्दिक पटेल को स्टार प्रचारक बनाना चाहती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।