यूपी में विधानसभा चुनाव का सात चरणों में होने है। पहला चरण तीन दिन बाद यानी 11 फ़रवरी को है।जिसकी नामांकन प्रकिया ख़त्म हो चुकी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण की अधिसूचना कल जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी. इस चरण में नेपाल और बिहार से सटे पूर्वी क्षेत्र के सात जिलों की 49 सीटों पर मतदान होगा।
गोरखपुर के चौरी चौरा विधानसभा सीट से सर्व समभाव पार्टी से के राजन यादव उर्फ़ अर्थी बाबा अजीबो- गरीब अंदाज़ में नामांकन करने पहुंचे। वैसे तो राजन यादव उर्फ़ अर्थी बाबा पिछले कई बार से चुनाव लड़ रहे है। ये अलग बात है कि उन्हें कामयाबी आज तक नहीं मिली। लेकिन वो हर चुनाव में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लेते रहे है। इस बार तो राजन यादव अर्थी लेकर नामांकन करने पहुंच गए। हालांकि ऐसे कारनामों की तस्वीरें चुनान में अक्सर दिखाई देती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।