फायदे के लिए कांग्रेस एसपी के गोद में जाकर बैठी-मोदी
(India)
पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तराखंड के श्रीनगर में बीजेपी की चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। यहां भी उन्होंने कांग्रेस पर अपने हमले जारी रखे। उनके निशाने पर राज्य की हरीश रावत सरकार के अलावा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन भी रहा। उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन के वक्त एसपी के लोगों द्वारा जुल्म किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि फायदे के लिए कांग्रेस एसपी के गोद में जाकर बैठ गई है। मोदी ने कहा, श्उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस, पर्दे के पीछे आपके साथ खेल खेल रहे हैं।श्मोदी ने वन रैंक वन पेंशन और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे मुद्दों के सहारे भी विपक्ष पर निशाना साधा। भ्रष्टाचार और नोटबंदी का मामला उठाते हुए मोदी ने कहा कि वह न तो चैन से बैठेंगे और न ही चैन से बैठने देंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।