अखिलेश का कांग्रेस से अलायंस घाटे का सौदा है, 120 सीटें हम पहले ही गंवा चुके है  बोले शिवपाल
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) पारिवारिक कलह और सपा में विवाद के बाद को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में मुलायम सिंह यादव के भाई और समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने कई सवालों के खुलकर जवाब दिए। क्या चुनाव के बाद नई पार्टी बनाएंगे, इस पर शिवपाल ने कहा- 'नई पार्टी तो अखिलेश ने बनाई है।' सपा-कांग्रेस अलायंस को मुलायम की तरह शिवपाल ने भी घाटे का सौदा बताया। उन्होंने कहा- अलायंस के वजह से हमने 120 सीटें तो पहले ही गंवा दी हैं। पारिवारिक लड़ाई और सपा मेंQ: आपको 20 साल में पहली बार चुनाव जीतने के लिए मुलायम की रैली की जरूरत क्यों पड़ी? 1996 से 2012 के चुनाव तक आप बिना नेताजी की रैली के ही चुनाव जीतते आए।
इस बार साम्प्रदायिक और बाकी ताकतें मुझे हराने में जुटी हैं। बीजेपी के लोकल कैंडिडेंट के माध्यम से मेरा चुनाव बर्बाद करना चाहते हैं। इस चुनाव मैं पहली बार 24 जनवरी को नॉमिनेशन से लेकर 19 फरवरी को वोटिंग होने तक 28 दिन तक अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में ही डटा रहा। कहीं नहीं गया। इस सीट से नेताजी (मुलायम सिंह) विधायक भी रहे। इटावा से सांसद भी। वो कई दिन से यहां के लोगों से नहीं मिले थे। इसलिए मैंने सोचा कि रैली भी हो जाएगी और हम अपने पुराने लोगों से भी मिल लेंगे।” हुई बदनामी के सवालों पर शिवपाल बचते हुए दिखाई दिए

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।