बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को कानपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहले चरण में बसपा को झमाझम वोट पड़े हैं। बीजेपी को जब इसके बारे में पता चला तो उनकी नींद उड़ गई। इसी वजह से अगले दिन अमित शाह ने मीडिया को बताया कि उन्हें बहुत सीटें मिलने वाली हैं लेकिन असलियत में उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ी हुई थी। उन्होंने यह सब नाटक इसलिए किया ताकि अगले चरणों में कम वोट न पड़ जाए। मायावती ने कहा कि मैं बीजेपी के लोगों को ये बताना चाहती हूं कि मुझे पूरा भरोसा है कि यूपी में बीएसपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। लेकिन यदि बहुमत से थोड़ा कम रहे तो भी बीजेपी की मदद से सरकार नहीं बनाएगी। इसके अलावा सपा के साथ भी कभी नहीं जाएंगे। तत्कालीन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मेरे पर हमला कराया था, ऐसे में उनके साथ सरकार बनाने का भी कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि गुजरात के ऊना में जब दलितों की बेल्ट से पिटाई हो रही थी तो मुझे ऐसा लग रहा था कि ये बेल्ट मुझ पर पड़ रही हैं। मैं बीजेपी को ये बताती हूं कि सरकार यदि बने या न बने लेकिन हम बीजेपी को सर्मथन देंगे और न ही समर्थन देंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।